सदर अस्पताल सहरसा में क्लबफुट क्लिनिक का उद्घाटन, जन्मजात टेढ़े पैर वाले बच्चों का होगा निःशुल्क इलाज

Anushkaa Foundation की पहल से शुरू हुई उपचार सुविधा, पोंसेटी पद्धति से बच्चों का होगा इलाज; ब्रेसेस और नियमित फॉलोअप की भी मिलेगी सुविधा

सहरसा, 03 नवंबर। बच्चों में जन्मजात टेढ़े पैर (क्लबफुट) की समस्या के निःशुल्क एवं समयबद्ध उपचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सदर अस्पताल सहरसा में Anushkaa Foundation द्वारा संचालित क्लबफुट क्लिनिक का विधिवत उद्घाटन किया गया। क्लिनिक का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. राजनारायण प्रसाद ने किया।


इस अवसर पर सिविल सर्जन ने कहा कि क्लबफुट से प्रभावित बच्चों की समय पर पहचान और उचित उपचार बेहद जरूरी है। नियमित उपचार एवं फॉलोअप के माध्यम से बच्चों को सामान्य जीवन जीने में मदद मिल सकती है। उन्होंने इस पहल को जरूरतमंद बच्चों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताया।


कार्यक्रम में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार रंजन, डॉ. मनीष कुमार सा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. महबूब आलम, अस्पताल प्रबंधक मिस सिंपी, अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसके आजाद तथा Anushkaa Foundation की प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव राजनंदनी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।


बताया गया कि क्लबफुट एक जन्मजात विकृति है, जिसमें बच्चे का एक या दोनों पैर सामान्य आकार से अंदर अथवा नीचे की ओर मुड़े होते हैं। इसका उपचार पोंसेटी (Ponseti) पद्धति से संभव है। समय पर उपचार शुरू होने पर अधिकांश प्रभावित बच्चे सामान्य रूप से चलने-फिरने में सक्षम हो सकते हैं।


इस क्लिनिक के माध्यम से क्लबफुट से प्रभावित बच्चों की पहचान, पंजीकरण, उपचार, आवश्यक ब्रेसेस की उपलब्धता और नियमित फॉलोअप की व्यवस्था की जाएगी। Anushkaa Foundation स्वास्थ्य विभाग एवं RBSK के सहयोग से जिले के प्रत्येक क्लबफुट प्रभावित बच्चे तक उपचार की सुविधा पहुंचाने के लिए काम करेगी।


इस पहल से सहरसा जिले के ऐसे बच्चों और उनके अभिभावकों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Related Posts

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *