थाना गोद लेने के बाद पहली बार सदर थाना पहुंचे डीआईजी डॉ. कुमार आशीष, लंबित कांडों के निष्पादन को बनाया प्राथमिकता”

सहरसा: पुलिस मुख्यालय की नई पहल के तहत कोसी रेंज के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने शनिवार को सहरसा सदर थाना का निरीक्षण किया। थाना को गोद लेने के बाद पहली बार पहुंचे डीआईजी ने थाना की कार्यप्रणाली, लंबित मामलों और आम जनता की शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया।



निरीक्षण के दौरान डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सभी वरीय पुलिस अधिकारियों को जिले के एक-एक थाना को गोद लेकर उसकी कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने, लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने तथा आम लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।



उन्होंने कहा कि सदर थाना में लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान कई ऐसे मामले सामने आए हैं जो छोटी-छोटी वजहों से लंबे समय से लंबित पड़े हैं। वहीं कई कांडों में अनुसंधानकर्ता (आईओ) का प्रभार निर्धारण भी लंबित पाया गया। इन सभी मामलों की समीक्षा कर लक्ष्य निर्धारित किए जा रहे हैं ताकि समयबद्ध तरीके से उनका निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।



डीआईजी ने थाना में आने वाले फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निपटारे, पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद तथा जनहितकारी पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीएम डैशबोर्ड, जन शिकायत पोर्टल और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए।



निरीक्षण के दौरान थाना के अभिलेखों, लंबित कांडों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। डीआईजी ने कहा कि पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने के लिए नियमित निगरानी की जाएगी तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

About The Author

Related Posts

आनंद मोहन की रिहाई बरकरार रहने की कामना को लेकर सहरसा में समर्थकों ने की विशेष पूजा-अर्चना, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले मंदिर में जुटे कार्यकर्ता

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *