कटिहार रेलवे स्टेशन से दबोचा गया ₹10 हजार का इनामी लुटेरा, सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सहरसा। जिले में अपराध नियंत्रण और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सहरसा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बैजनाथपुर थाना कांड संख्या 59/26 के वांछित एवं ₹10 हजार के इनामी अपराधी ललटू कुमार उर्फ ललटू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि फरार अपराधी कटिहार रेलवे स्टेशन और उसके आसपास छिपकर रह रहा है तथा लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। सूचना के आधार पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार के नेतृत्व में बैजनाथपुर थाना, परसबनिया थाना एवं जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर कटिहार रेलवे स्टेशन से उसे दबोच लिया।



गिरफ्तार आरोपी की पहचान ललटू कुमार उर्फ ललटू यादव, पिता– सुबोध यादव, निवासी– एढ़ुआ वार्ड संख्या 06, थाना– परसबनिया, जिला– सहरसा के रूप में हुई है।



पुलिस के अनुसार आरोपी पर सहरसा और मधेपुरा जिले के विभिन्न थानों में लूट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें बैजनाथपुर, सदर (सहरसा), भर्राही, बसनही, सदर (मधेपुरा), मुरलीगंज और ग्वालपाड़ा थानों के कांड शामिल हैं।


इस कार्रवाई में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, परसबनिया थानाध्यक्ष विजय पासवान, बैजनाथपुर थाना की पुलिस पदाधिकारी खुशबू कुमारी, जिला आसूचना इकाई के अधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *