नशा मुक्त कोशी अभियान को बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 538 लीटर शराब और 348 किलो गांजा बरामद, 98 गिरफ्तार

कोशी क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त कोशी अभियान’ को लगातार सफलता मिल रही है। सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में पुलिस की कार्रवाई के दौरान बीते एक सप्ताह में 538.386 लीटर अवैध शराब, 348.75 किलोग्राम गांजा और 622.80 ग्राम स्मैक बरामद किया गया है। इस दौरान अवैध शराब के मामलों में 84 और सूखा नशा के मामलों में 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।


पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा कार्यालय की ओर से 24 अक्टूबर 2026 को जारी जानकारी के अनुसार, 17 से 23 अक्टूबर तक की कार्रवाई में नशीले पदार्थों के साथ 180 एमएल नशीला इंजेक्शन भी बरामद किया गया। इसके अलावा 11 मोटरसाइकिल, तीन तीनपहिया वाहन, एक चारपहिया वाहन, एक देशी कट्टा, एक गैस सिलेंडर, 101 गैस चूल्हे, पांच मोबाइल फोन सहित अन्य सामान जब्त किए गए हैं।
.
फरवरी से अब तक 2532 तस्कर गिरफ्तार

अभियान शुरू होने के बाद फरवरी 2026 से अब तक कोशी क्षेत्र में कुल 79,482.968 लीटर अवैध शराब, 4,419.591 लीटर अवैध कफ सिरप, 8,192.776 किलोग्राम गांजा और 8,826.142 ग्राम स्मैक बरामद किया गया है। इसके अतिरिक्त नशीले इंजेक्शन, टैबलेट, हथियार, कारतूस, मोबाइल फोन, वाहन और नकदी भी जब्त की गई है। इस अवधि में कुल 2,532 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

सूचना देने वालों की पहचान रहेगी गोपनीय



डीआईजी कार्यालय ने आम लोगों से नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान में सहयोग करने की अपील की है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर **9060384865** जारी किया गया है। इस नंबर पर कॉल, मैसेज और व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति का मोबाइल नंबर और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखने की बात कही गई है।



लोग अवैध नशा कारोबारियों के नाम, पता और कारोबार के स्थान की जानकारी देने के साथ, संभव होने पर फोटो और वीडियो भी साझा कर सकते हैं। पुलिस के अनुसार, जिनकी सूचना से विशेष उपलब्धि हासिल होगी, उन्हें उचित रूप से पुरस्कृत भी किया जाएगा।


कोशी क्षेत्र पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने और क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सूचना दें और नशामुक्त कोशी के निर्माण में अपना सहयोग करें।

Related Posts

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *