सहरसा के एडीएम पर भ्रष्टाचार के आरोप, समर्थन में उतरे लोग; आरोपों को बताया निराधार

सहरसा के अपर समाहर्ता निशांत कुमार इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता ओम प्रकाश नारायण ने कोसी प्रमंडल आयुक्त को आवेदन देकर अपर समाहर्ता के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।



दिए गए आवेदन में ओम प्रकाश नारायण ने अपर समाहर्ता निशांत कुमार पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने सहित कई अन्य भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।


वहीं दूसरी ओर, अपर समाहर्ता निशांत कुमार के समर्थन में भी लोग सामने आने लगे हैं। एक समर्थक ने कहा कि निशांत कुमार एक ईमानदार, कर्मठ और जानकार पदाधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के समय भी लगाए गए आरोपों को गलत साबित किया जा चुका है। उनके अनुसार, निशांत कुमार बिना किसी भेदभाव के अपनी निष्ठा एवं कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं और प्रशासनिक कार्यों को निष्पक्ष तरीके से अंजाम दे रहे हैं।



समर्थक ने यह भी आरोप लगाया कि जिन लोगों ने अपर समाहर्ता पर आरोप लगाए हैं, वे लंबे समय से समाहरणालय में दलाली का काम करते रहे हैं। उनका कहना है कि वर्तमान अपर समाहर्ता के कार्यकाल में उनकी कथित दलाली नहीं चल पाने के कारण वे इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ दलाली से जुड़े कई पुराने मामले मौजूद हैं।



हालांकि, प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब सबकी नजरें जांच की संभावित प्रक्रिया और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

About The Author

Related Posts

आनंद मोहन की रिहाई बरकरार रहने की कामना को लेकर सहरसा में समर्थकों ने की विशेष पूजा-अर्चना, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले मंदिर में जुटे कार्यकर्ता

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *