डीआईजी के जनता दरबार में पहुंचे 14 फरियादी, समस्याओं के त्वरित निपटारे का निर्देश

सहरसा। कोशी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) कार्यालय, सहरसा में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले के कुल 14 परिवादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।



जनता दरबार के दौरान पुलिस उप-महानिरीक्षक ने अपने कार्यालय कक्ष में सभी परिवादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने पर जोर दिया।


उल्लेखनीय है कि कोशी क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य आम लोगों की शिकायतों को सीधे सुनना और उनका जल्द से जल्द निराकरण सुनिश्चित करना है।


जनता दरबार के माध्यम से पुलिस प्रशासन आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई करता है। इससे लोगों को अपनी शिकायतें वरीय पुलिस पदाधिकारी के समक्ष रखने का अवसर मिलता है।

Related Posts

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *