सहरसा में आंगनबाड़ी केंद्र की जमीन को लेकर हिंसक झड़प, पांच घायल


पूर्व विधायक के बेटों पर मारपीट का आरोप, दूसरे पक्ष ने लगाया पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप

सहरसा। जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के आरण गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के शिलान्यास और जमीन चिन्हित करने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सहरसा सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।


पहले पक्ष से आरण गांव निवासी कृष्ण कुमार, कुंदन, अमित और संजय कुमार के घायल होने की बात सामने आई है। घायल कुंदन ने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी केंद्र के शिलान्यास के दौरान स्कूल परिसर में अतिक्रमण का विरोध करने पर पूर्व विधायक के बेटे अमरेंद्र कुमार और उनके भाई गौतम कुमार ने हमला कर दिया।



वहीं, दूसरे पक्ष से लिपिक अमरेंद्र कुमार और गौतम कुमार घायल हुए हैं। अमरेंद्र कुमार ने पहले पक्ष पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। इस तरह दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


घटना के बाद गांव में जमीन और आंगनबाड़ी केंद्र को लेकर विवाद चर्चा में है। मामले में बिहरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि घटना हुई है पुलिस को अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने और मामले की जानकारी जुटाने के बाद जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *