सुपौल में बड़ी कार्रवाई : पिकअप वैन से 427 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

सहरसा। “नशा मुक्त कोशी” अभियान के तहत कोशी क्षेत्र पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस उप-महानिरीक्षक कार्यालय, कोशी क्षेत्र सहरसा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक सुपौल के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर सघन वाहन जांच और छापेमारी अभियान चलाया गया।



इसी क्रम में पिपरा थाना पुलिस ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में पिपरा बाजार में वाहनों की जांच शुरू की। जांच के दौरान एक पिकअप वैन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने वाहन से कुल 427.950 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। साथ ही दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।



कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है तथा इस्तेमाल किए जा रहे पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।


इस मामले में पिपरा थाना कांड संख्या-177/26, दिनांक 25 मई 2026 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(C), 22(C), 25 और 29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस सफल कार्रवाई में शामिल पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र सहरसा द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

About The Author

Related Posts

आनंद मोहन की रिहाई बरकरार रहने की कामना को लेकर सहरसा में समर्थकों ने की विशेष पूजा-अर्चना, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले मंदिर में जुटे कार्यकर्ता

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *