सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा व 12 जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सहरसा जिले के चिड़ैया थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा और 12 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उस वक्त दबोचा जब वह किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था।



सोमवार को सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश ठाकुर ने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार को चिड़ैया थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम रहरवा स्थित उदय यादव के बासा में एक संदिग्ध व्यक्ति हथियार के साथ मौजूद है और किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा है।

सूचना मिलते ही चिड़ैया थाना पुलिस ने सशस्त्र बल के साथ मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा, लेकिन जवानों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान रोबिन कुमार, पिता अरुण प्रसाद यादव, निवासी बगेवा वार्ड संख्या-08, थाना सलखुआ, जिला सहरसा के रूप में हुई।



पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी कट्टा और 12 जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामद हथियार और कारतूस को जब्त कर लिया गया है।



इस संबंध में चिड़ैया थाना कांड संख्या 25/2026 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स  ‘ की धारा 25(1-बी)ए एवं 26(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सहरसा सदर थाना का एसपी विक्रम सिहाग ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

सहरसा सदर थाना का एसपी विक्रम सिहाग ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *