सहरसा में हरित क्रांति पर चल रही कुल्हाड़ी, धड़ल्ले से कट रहे पेड़

एक तरफ जहां बिहार सरकार हरित क्रांति और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर सहरसा में इसका उल्टा नजारा देखने को मिल रहा है। जिले में किसानों के नाम पर हरियाली पर लगातार कुल्हाड़ी चलाई जा रही है। जिलेवी से लेकर अर्जुना . पानी गमार पौधा तक रोजाना पेड़ों की कटाई कर उन्हें खरीदा और बेचा जा रहा है, लेकिन इसे रोकने वाला कोई नजर नहीं आ रहा।



लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी से आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद हरे-भरे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार सूचना देने के बाद भी संबंधित विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता और मामले से अपना पल्ला झाड़ लेता है।


हालांकि मामले को लेकर जब डीएफओ से बात की गई तो उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी करने की बात कही है। डीएफओ ने कहा कि अवैध कटाई की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।



अब देखने वाली बात यह होगी कि खबर सामने आने के बाद वन विभाग और प्रशासन हरकत में आता है या फिर यह मामला भी सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाएगा।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *