तीन दिवसीय जिला एथलेटिक मीट का समापन, राष्ट्रीय खिलाड़ियों समेत विजेताओं को किया गया सम्मानित

सहरसा में जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय जिला एथलेटिक मीट प्रतियोगिता का बीते दिन सफलतापूर्वक समापन हो गया। समापन समारोह के अवसर पर पारितोषिक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं सम्मान सामग्री प्रदान की गई।



कार्यक्रम का संचालन कर रहे रोशन सिंह धोनी ने बताया कि पिछले वर्ष राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहरसा की ओर से बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले सात एथलीट खिलाड़ियों को समाजसेवी एवं भाजपा नेता सिद्धार्थ कुमार सिद्धू द्वारा बैग, टी-शर्ट, मोमेंटो एवं ₹2000 नकद देकर सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों में विकास कुमार एवं सोनू कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर मेडल भी हासिल किया था।



समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के संयुक्त सचिव डॉ. जैनेंद्र मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि अखिलेश कुमार टूटू एवं रणवीर सिंह राजा ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।



इस दौरान कोशी स्पोर्ट्स अकादमी के दो क्रिकेटर सचिन एवं क्रिश को वर्ष 2026 में अंडर-16 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष विप्लव रंजन ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह किसी कारणवश समारोह में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने दूरभाष पर आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि अगले वर्ष प्रतियोगिता को और भव्य रूप दिया जाएगा।

उन्होंने जिला प्रशासन से सहरसा स्टेडियम में तीरंदाजी स्टेडियम के बजाय एथलेटिक्स एवं फुटबॉल स्टेडियम बनाने तथा पूर्वी हिस्से की अतिक्रमित जमीन खाली कराने की मांग की, ताकि कबड्डी, हैंडबॉल, क्रिकेट एवं वॉलीबॉल जैसे खेलों का प्रशिक्षण शुरू कराया जा सके।


समारोह के दौरान जिला एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष सैयद समी अहमद समेत तकनीकी पदाधिकारियों की टीम — रोहित राज, अरुण कुमार भारती, सूरज गुप्ता, सनी सिंह, चंद्रशेखर खान, डेजी भूषण, अंशु कुमारी, मुन्ना शाह एवं दीपक कुमार — को रोहित होंडा के प्रोपराइटर रोहित नीतीश तिवारी द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।



कार्यक्रम में डॉ. जैनेंद्र, रोशन सिंह धोनी, अखिलेश कुमार टूटू, रणवीर सिंह राजा, सिद्धार्थ कुमार सिद्धू, विप्लव रंजन, दर्शन कुमार गुड्डू, सुधीर झा, रोशन माधव, धर्मेंद्र नारायण सिंह सार्जेंट, सुमन पोद्दार, हिमांशु यादव, अभिमन्यु यादव, राज यादव, सोनू कुमार, मो. सद्दाम, रामकुमार, श्वेता कुमारी, राहुल क्षत्रिय, पंकज ठाकुर एवं कुणाल चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।



रोशन सिंह धोनी ने बताया कि प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी 10 से 13 जून तक पटना में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इसके लिए खिलाड़ी 9 जून को राज्यरानी एक्सप्रेस से पटना रवाना होंगे।

  • Related Posts

    Abrosoft FantaMorph Portable for PC [100% Worked] [x32x64] Stable

    🧮 Hash-code: 972aa8fc3cdba7d2385340503ba7ae30 • 📆 2026-09-22 Verify Processor: 1 GHz CPU for patching RAM: 4 GB or higher Disk space: 64 GB for crack Unlocking the Power of FantaMorph FantaMorph…

    0xa596e45e

    0xa596e45e

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *