सहरसा में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी बोले – जनता की समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान

सहरसा। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सह सहरसा के प्रभारी मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी ने “आपकी सरकार, आपके द्वार” अभियान के तहत आयोजित सहयोग शिविर में भाग लेकर कहा कि राज्य सरकार आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार काम कर रही है।


कहरा प्रखंड अंतर्गत वलहा पट्टी में आयोजित सहयोग कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को कई मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि शिविर में कुल 57 आवेदनों की सुनवाई की गई, जिनमें कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया


मंत्री ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है। पहले लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब प्रशासन खुद गांवों तक पहुंचकर लोगों की शिकायतें सुन रहा है।


इस मौके पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक समेत कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री ने विश्वास जताया कि सहयोग कार्यक्रम बिहार में सुशासन और विकास की नई मिसाल बनेगा तथा इससे आम लोगों का सरकार पर भरोसा और मजबूत होगा।

Related Posts

omega replica watches

omega replica watches replica watches shop replica rolex watches

breitling copy

fake watches uk breitling copy replica watches

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *