BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

सहरसा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री स्व. अभिजीत सिंह की हत्या के मामले में निष्पक्ष एवं शीघ्र जांच की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन को आवेदन सौंपा। नेताओं ने मामले में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।



भाजपा नेताओं ने कहा कि 18 सितंबर 2026 को अभिषेक सिंह की हत्या की घटना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। आवेदन के माध्यम से पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर घटना की पूरी सच्चाई सामने लाने की मांग की गई।


नेताओं ने पुलिस अधीक्षक से मामले की स्वयं मॉनिटरिंग करने तथा आवश्यकता पड़ने पर विशेष टीम या एसआईटी का गठन कर जांच कराने की मांग की। साथ ही हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही गई।


इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा के नेतृत्व में जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा, सोचित कुमार सहित अन्य नेताओं ने मुख्यालय डीएसपी को आवेदन सौंपा।


भाजपा नेताओं ने कहा कि न्याय की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए और जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। नेताओं ने प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *