सहरसा में कोसी का बढ़ता जलस्तर, घरों में घुसा बाढ़ का पानी; तटबंध पर शरण लेने को मजबूर ग्रामीण

सहरसा। जिले के नवहट्टा प्रखंड में कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। कई इलाकों में बाढ़ का पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने रहने और खाने-पीने की समस्या उत्पन्न हो गई है।



बाढ़ से प्रभावित परिवार अब मजबूर होकर कोसी तटबंध पर शरण लेने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि घरों में पानी घुस जाने के कारण परिवार और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें तटबंध पर आकर रहना पड़ रहा है।


बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सूखा राशन, प्लास्टिक, पेयजल सहित अन्य जरूरी राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार लगातार जलस्तर बढ़ने से छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



ग्रामीणों ने प्रशासन से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जल्द राहत सामग्री पहुंचाने और प्रभावित परिवारों के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल ग्रामीणों की नजर कोसी नदी के जलस्तर और प्रशासन की राहत एवं बचाव व्यवस्था पर बनी हुई है।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *