कोसी में बढ़ते जलस्तर से प्रशासन अलर्ट, डीएम ने चार प्रखंडों में तटबंधों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

सहरसा। कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सहरसा जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने नवहट्टा, महिषी, सलखुआ एवं सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के विभिन्न कोसी तटबंधों एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।



निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि बीते दिनों जल संसाधन विभाग से करीब 6 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। हालांकि बाद में करीब 3 लाख 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने की जानकारी मिली है। प्रशासन द्वारा कोसी नदी के जलस्तर और तटबंधों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।


डीएम ने बताया कि संभावित बाढ़ को देखते हुए पशुओं के लिए चारा, बाढ़ आश्रय स्थलों पर सामुदायिक रसोई, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर लोगों के लिए सूखा राशन भी उपलब्ध कराया जाएगा।


उन्होंने कहा कि कोसी नदी में 4 से 5 लाख क्यूसेक तक पानी आने की स्थिति में भी प्रशासन उससे निपटने के लिए तैयार है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नावों के परिचालन को लेकर सभी पंजीकृत नावों का उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही अंचल अधिकारियों को अतिरिक्त नावों का रजिस्ट्रेशन कराने को कहा गया है।


प्रशासन का कहना है कि संभावित बाढ़ की स्थिति में प्रभावित लोगों तक राहत एवं बचाव व्यवस्था समय पर पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *