पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर सहरसा में दीपोत्सव, युवा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जलाए सैकड़ों दीप

सहरसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर सहरसा में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर के वालाजी मंदिर परिसर में भाजपा युवा जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ों दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया।


कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ सार्वजनिक जीवन और उनके कार्यकाल को लेकर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान दर्जनों युवा-युवतियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।


आयोजकों ने कार्यक्रम को ‘मोदी के 25 साल बेमिसाल’ के तौर पर मनाया। युवाओं ने दीप जलाने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और उत्सव के रूप में मनाने का संदेश दिया।


कार्यक्रम में मौजूद युवा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सहरसा में भी दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।


मौके पर भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में युवा शक्ति मौजूद रही। सभी ने मिलकर दीप जलाए और केक काटकर कार्यक्रम को यादगार बनाया। मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान काफी देर तक उत्सव का माहौल बना रहा।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *