सहरसा में मवेशी व्यापारी को गोली मारकर ₹1.20 लाख की लूट, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप

बिहार) सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र में रविवार को मवेशी व्यापारी को गोली मारकर 1 लाख 20 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। घटना चिकनी बरसम के पास की बताई जा रही है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।


घायल व्यापारी की पहचान हनुमान नगर निवासी जयकिशोर यादव, पिता गुलाबी यादव के रूप में हुई है।
घायल मवेशी व्यापारी ने बताया कि वह बख्तियारपुर से मवेशी बेचकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान चिकनी बरसम के पास अपाचे बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने उन्हें हथियार के बल पर रोक लिया। अपराधियों ने गोली मारकर उनके पास मौजूद 1 लाख 20 हजार रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए। घटना दिनदहाड़े हुई।


घटना की सूचना मिलते ही सौर बाजार पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सौर बाजार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, फिर भी पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *