सहरसा में मिड-डे मील में मिली मरी छिपकली, खाना खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ी; स्कूल में मचा हड़कंप

सहरसा। जिले के बनगांव थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय वासुदेवा में शनिवार को मध्यान्ह भोजन में मरी हुई छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। भोजन खाने के बाद कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने करीब दो दर्जन बच्चों के बीमार होने की बात कही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


बच्चों की मां रेणु देवी ने बताया कि कक्षा चार और पांच के करीब दो दर्जन बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना है। उनके अनुसार, स्कूल का खाना खाने के बाद बच्चों को पेट दर्द, सिर दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी।


घटना की सूचना मिलते ही हाई स्कूल वासुदेवा के प्रधानाध्यापक आकाश कुमार और प्रधानाध्यापक बृजेंद्र मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को संभाला। शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी गई। बनगांव थाना प्रभारी भी स्कूल पहुंचे और कुछ बच्चों को अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

बाद में एंबुलेंस और चिकित्सकों की टीम ने पहुंचकर बच्चों की जांच और इलाज शुरू किया।
प्रधानाध्यापक के अनुसार, मध्यान्ह भोजन की चखने की प्रक्रिया पूरी की गई थी। भोजन के दौरान कोई असामान्य स्थिति नजर नहीं आई, लेकिन बाद में भोजन में मरी हुई छिपकली दिखाई दी। विद्यालय में मध्यान्ह भोजन एनजीओ के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है।


मामले की सूचना मिलने पर एसडीओ श्रेयांश तिवारी भी विद्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि बच्चों का इलाज जारी है और फिलहाल प्रभावित बच्चों की संख्या बताना संभव नहीं है। प्रशासनिक जांच के बाद ही लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *