सहरसा के 2.17 लाख पेंशनधारियों को डीबीटी से मिली पेंशन राशि, ₹25.12 करोड़ का हुआ हस्तांतरण

सहरसा। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सहरसा जिले के पेंशनधारियों के खाते में गुरुवार, 10 सितंबर 2026 को पेंशन की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के माध्यम से जिले के कुल 2,17,828 पेंशनधारियों के खातों में ₹25 करोड़ 12 लाख 24 हजार 600 रुपये की राशि भेजी गई।



जिला स्तर पर जारी विवरण के अनुसार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 1,19,722, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 56,641, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 14,770, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 9,808, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 15,434 तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 1,453 लाभार्थी शामिल हैं।


मौके पर डीडीसी गौरव कुमार ने बताया कि अगस्त 2026 की पेंशन राशि का हस्तांतरण 10 सितंबर को डीबीटी के माध्यम से मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है। राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई है, जिससे उन्हें पेंशन प्राप्त करने के लिए किसी कार्यालय या अन्य माध्यम का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।



उन्होंने कहा कि यदि किसी लाभार्थी को पेंशन योजना का लाभ मिलने में किसी प्रकार की परेशानी या कमी हो रही है, तो वे संबंधित कार्यालय में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते हैं, ताकि उनकी समस्या का समाधान किया जा सके।



पेंशन की राशि सीधे बैंक खातों में पहुंचने से जिले के हजारों लाभार्थियों को राहत मिली है। राशि हस्तांतरण को लेकर पेंशनधारियों में खुशी का माहौल है।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *