सम्राट चौधरी के ‘बेचारे’ वाले बयान पर प्रशांत किशोर का पलटवार, बोले- बिहार को अनपढ़ और अपराधी के हाथ में नहीं छोड़ सकते

सहरसा। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने गुरुवार को सहरसा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ‘बेचारे’ वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बिहार को सुधारने के संकल्प के सामने उनके पास कोई दूसरा चारा नहीं है। उन्होंने कहा कि वे बिहार को सम्राट चौधरी जैसे अनपढ़ और अपराधी के हाथ में छोड़कर नहीं जा सकते। इसी नजरिए से वे ‘बेचारे’ हैं।


प्रशांत किशोर ने बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार में पहली बार बाढ़ की स्थिति भयावह नहीं हुई है और कोसी क्षेत्र के लोग बाढ़ के दर्द को सबसे बेहतर समझते हैं।


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों से आप लोग सत्ता में हैं। इसके बावजूद बिहार को हर साल बाढ़ की समस्या का सामना करना पड़ता है। आखिर बिहार को इस अभिशाप से कब राहत मिलेगी?



प्रशांत किशोर ने कहा कि बाढ़ से हर वर्ष लोगों को भारी परेशानी और नुकसान उठाना पड़ता है। सरकार को इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की दिशा में गंभीरता से काम करना चाहिए।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *