8 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में 6 घंटे के अंदर तीन विधि-विरुद्ध बालक निरुध

सहरसा। सदर थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में सहरसा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन विधि-विरुद्ध बालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के महज छह घंटे के अंदर आरोपियों को पकड़ा गया।


मंगलवार को सदर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रभारी एसडीपीओ सदर ने बताया कि 6 सितंबर 2026 को सदर थाना को सूचना मिली थी कि एक नाबालिग बच्ची को खेलने के बहाने बहला-फुसलाकर गांव के कुछ युवकों द्वारा एक स्थान पर ले जाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

घटना के बाद बच्ची को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल सहरसा लाया गया। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर कर दिया।


मामले को लेकर पीड़िता की मां के फर्दबयान के आधार पर सदर थाना में बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन विधि-विरुद्ध बालकों को छह घंटे के भीतर विधिवत गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सदर थाना अध्यक्ष, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर एवं पुलिस अधीक्षक सहरसा की मौजूदगी में घटनास्थल की जांच की गई। वहीं, एफएसएल टीम ने आवश्यक नमूने एकत्र कर भौतिक साक्ष्यों को वैज्ञानिक तरीके से सुरक्षित किया।


इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान सहित सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल रहे।



पुलिस ने मीडिया एवं आमजन से अपील की है कि पीड़िता और उसके परिजनों की पहचान एवं गोपनीयता का सम्मान करें तथा घटना से संबंधित अपुष्ट जानकारी या अफवाह का प्रसार न करें।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *