तिलावे नदी में नाव पलटी, 35 वर्षीय महिला की मौत; 12 वर्षीय किशोरी लापता

सहरसा: सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र में मंगलवार की शाम करीब 6 बजे तिलावे नदी में बड़ा हादसा हो गया। करीब 12 से 15 लोगों को लेकर जा रही नाव तेज हवा के झोंके के कारण घाट के समीप पलट गई। हादसे में 35 वर्षीय महिला की डूबने से मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय किशोरी नदी में डूबने के बाद लापता है। नाव पर सवार अन्य लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।



मृतका की पहचान कुंदन यादव की 35 वर्षीय पत्नी रूपम कुमारी के रूप में हुई है। वहीं, लापता किशोरी की पहचान विष्णुदेव यादव की 12 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी के रूप में हुई है।


नाव पर सवार मिथिलेश यादव ने बताया कि तरियामा पंचायत के कई महिला-पुरुष और नाबालिग किशोरी मवेशियों के चारे के लिए तुर्की के नढ़ेया घाट के पार घास काटने गए थे। शाम करीब 6 बजे सभी लोग नाव से वापस घर लौट रहे थे। घाट के समीप पहुंचते ही तेज हवा के झोंके से नाव डगमगाने लगी और देखते ही देखते नाव नदी में पलट गई। इसके बाद सभी लोग पानी में गिर गए। कुछ लोगों ने घास से बंधी रस्सी पकड़कर अपनी जान बचाई और तैरकर बाहर निकल आए।



मृतका रूपम देवी की सात वर्षीय बेटी सरिता कुमारी ने बताया कि उसकी आंखों के सामने नाव पलट गई। उसने बताया कि उसकी मां नदी में डूब गई थीं। बाद में उनका शव पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन पानी पी लेने के कारण उनकी मौत हो चुकी थी। रूपम देवी तीन बच्चों की मां थीं।


घटना की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बख्तियारपुर थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं, लापता किशोरी नेहा कुमारी की तलाश की जा रही है।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *