गौर चौक से पृथला जाने वाली सर्विस रोड पर पसरा अंधेरा, हादसे के इंतजार में नोएडा प्राधिकरण का E&M विभाग

नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर चौक से नोएडा के पृथला की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर स्ट्रीट लाइटें बंद होने के कारण रात के समय पूरी सड़क अंधेरे में डूब रही है। स्थानीय लोगों ने नोएडा प्राधिकरण के E&M विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सड़क पर जल्द से जल्द प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।



स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये लाइटों के रखरखाव के नाम पर खर्च किए जाते हैं, इसके बावजूद मुख्य सड़कों और सर्विस रोड पर कई जगह स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। लोगों का सवाल है कि क्या संबंधित अधिकारी और कर्मचारी शाम के समय सड़कों का निरीक्षण नहीं करते हैं? लोगों ने आशंका जताई कि अंधेरे के कारण किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही विभाग की नींद खुलेगी।


लोगों ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) से मामले का संज्ञान लेते हुए सर्विस रोड की सभी खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल चालू कराने और नियमित निरीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।


वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से भी इस मार्ग पर रात के समय पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की अपील की है। लोगों का कहना है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट से सेक्टर-52 की ओर जाने वाले मार्ग पर रात में पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी नजर नहीं आती। इसी तरह सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-76 और 77 की ओर जाने वाले मार्ग पर भी पुलिस की मौजूदगी सीमित दिखाई देती है।


स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क पर पर्याप्त रोशनी और नियमित पुलिस पेट्रोलिंग दोनों जरूरी हैं, ताकि दुर्घटनाओं के साथ-साथ आपराधिक घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जा सके।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *