सहरसा में ट्रेन की चपेट में आने से चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सहरसा सदर थाना क्षेत्र के शिवपुरी ढाला के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कहरा थाना क्षेत्र के रहुआ मणि निवासी 40 वर्षीय भूपेन यादव के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि भूपेन यादव शिवपुरी हाट स्थित एक किराये के मकान में रहकर प्राइवेट चालक का काम करते थे। रविवार सुबह वह घर के सामने रेलवे पटरी किनारे जा रहे थे, तभी सहरसा से सुपौल जाने वाली ट्रेन की चपेट में आ गए।

हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

बताया जाता है कि भूपेन यादव परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

About The Author

Related Posts

आनंद मोहन की रिहाई बरकरार रहने की कामना को लेकर सहरसा में समर्थकों ने की विशेष पूजा-अर्चना, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले मंदिर में जुटे कार्यकर्ता

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *