सहरसा में दो पक्षों के विवाद में चली गोली, एक को लगी गोली; पिस्टल, मैगजीन, 8 जिंदा कारतूस और 5 खोखे बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

सहरसा: जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद के वार्ड संख्या-15 स्थित भट्ठा टोला में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में गोलीबारी का मामला सामने आया है। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। मामले की जानकारी मंगलवार को मुख्यालय डीएसपी धीरेंद्र पांडे ने प्रेस वार्ता के दौरान दी।



डीएसपी ने बताया कि सिमरी बख्तियारपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि भट्ठा टोला में पप्पू खान के खेत-खलिहान की देखरेख करने वाले विजय यादव के साथ पानी बहने को लेकर विवाद हुआ, जो मारपीट और गोलीबारी तक पहुंच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक पिस्टल, एक मैगजीन, 8 जिंदा कारतूस तथा 5 खोखे बरामद किए।



घटना में विजय कुमार के बाएं हाथ में गोली लगी है, जबकि दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति भी घायल हुआ है। दोनों घायलों का अनुमंडल अस्पताल में पुलिस हिरासत में इलाज चल रहा है।


घायल विजय कुमार ने बताया कि करीब 10 दिन पहले भी उसके साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसका मामला उसने कोर्ट में दर्ज कराया था। उसी रंजिश को लेकर सोमवार देर रात महेश्वर, महबूब, ऐनुल समेत अन्य लोग उसके घर पहुंचे, गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें उसके बाएं हाथ में गोली लग गई।


मुख्यालय डीएसपी धीरेंद्र पांडे ने बताया कि दोनों पक्षों के फर्द बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *