सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सहरसा के एनएच 327 पर मंगलवार की शाम अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार किसान को ठोकर मार कर फरार हो गया। जख्मी हालत में सहरसा सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान महिषी थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 6 निवासी सियाबल्लभ साह के 40 वर्षीय पुत्र बौआ साह के रूप में हुई है। बौआ आठ भाइयों में सबसे बड़े थे। उनको दो पुत्र और दो पुत्री है। बौआ के परिवार वालों ने बताया कि खेती-बाड़ी करके परिवार का भरण पोषण किया करते थे। वह रोज की तरह घर से एक किलोमीटर दूर अपने मवेशियों को चारा दे कर साईकिल से वापस घर लौट रहे थे।

तभी महिषी थाना इलाके के एनएच 327 के महिषी चौक के समीप अज्ञात गाड़ी ने पीछे से ठोकर मार दिया जिससे वह सड़क पर ही गिर कर लहूलुहान हो गए। जख्मी हालत में पहले उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां के चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया सहरसा सदर अस्पताल आने के दौरान ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने का सड़क हादसे में मौत की जानकारी मिली है। शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम करने के उपरांत परिजन को सौपा जायेगा।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *