सहरसा सदर थाना का एसपी विक्रम सिहाग ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

सहरसा के सदर थाना में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रम सिहाग ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की विभिन्न शाखाओं, अभिलेखों तथा लंबित कांडों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही थाना की पुलिसिंग व्यवस्था और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों की भी जानकारी ली।



निरीक्षण के दौरान एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया।


एसपी ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और अभिलेखों के संधारण सहित प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना के अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों में सक्रियता और सतर्कता देखने को मिली।


इस अवसर पर ट्रैफिक डीएसपी ओम प्रकाश तथा मुख्यालय डीएसपी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के साथ थाना की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *