ब्रेक फेल होने से पानी लदा ट्रक पलटा, चालक घायल; लाखों के नुकसान की आशंका

सहरसा: जिले के बिहरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बिहरा बाजार स्थित खादी भंडार के समीप काली मंदिर के पास पानी से लदा एक अनियंत्रित ट्रक पलट गया। हादसे में चालक को हल्की चोटें आईं, जबकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।



घायल चालक की पहचान वैशाली जिले के जलालपुर निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। चालक ने बताया कि ट्रक हाजीपुर से अररिया जा रहा था। अचानक ब्रेक फेल होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।


वाहन मालिक की पहचान हाजीपुर निवासी राहुल कुमार यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बिहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। बाद में क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को बाहर निकाला गया।


प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसे में ट्रक को काफी क्षति पहुंची है और लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Posts

सहरसा में करंट लगने से दुकानदार की दर्दनाक मौत, मोटर का कनेक्शन देते समय हुआ हादसा

सहरसा में करंट लगने से दुकानदार की दर्दनाक मौत, मोटर का कनेक्शन देते समय हुआ हादसा

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *