सड़क हादसे में 42 वर्षीय महिला की मौत

सहरसा जिले के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। शुक्रवार रात करीब सवा आठ बजे एक अज्ञात बाइक की टक्कर से यह हादसा हुआ। शनिवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मृतका की पहचान बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के मुरली वार्ड नंबर चार निवासी घनश्याम यादव की 42 वर्षीय पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई है।

मृतका के परिजन धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रेखा देवी अपने मवेशियों के घर से सड़क के रास्ते वापस अपने घर लौट रही थीं। घर से लगभग 25 मीटर की दूरी पर एक बाइक सवार ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि एक चारपहिया वाहन पश्चिम की दिशा से आ रहा था और दूसरी तरफ एक बाइक जा रही थी महिला सड़क के साइड में खड़ी हो गई लेकिन इसके बावजूद बाइक वाले ने महिला को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह जमीन पर गिर गईं और उनके सिर व नाक से खून बहने लगा। अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

रेखा देवी के तीन बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और दो बेटियां शामिल हैं। उनकी एक बेटी अभी अविवाहित है। मृतका के पति गांव में किसान के रूप में खेती-बाड़ी करते हैं।

बनमा ईटहरी थाना अध्यक्ष कुंदन साहनी ने बताया कि सड़क हादसे में घायल महिला की मौत हो गई है। शव को शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और इसके बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। प्राप्त आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Related Posts

आनंद मोहन की रिहाई बरकरार रहने की कामना को लेकर सहरसा में समर्थकों ने की विशेष पूजा-अर्चना, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले मंदिर में जुटे कार्यकर्ता

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *