बिहार के सहरसा स्थित मत्स्यगंधा परिसर में संत कारू बाबा मंदिर के बगल में बाबा वेणी मंदिर का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने वाला है। अखिल भारतीय भैगेत महासंघ के तत्वावधान में मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।
इसी क्रम में अखिल भारतीय भैगेत महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव नारायण उर्फ नुनु यादव ने निर्माणाधीन मंदिर पहुंचकर कार्य की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बाबा वेणी आदि काल से पूजे जाने वाले लोक देवता हैं। पूर्वजों के समय से ही उनकी पूजा-अर्चना की परंपरा चली आ रही है। लोक आस्था और परंपरा से जुड़े बाबा वेणी के मंदिर का निर्माण श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि मंदिर निर्माण कार्य को आगामी 1 जनवरी से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मंदिर के निर्माण से लोक देवता बाबा वेणी के प्रति आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।
मौके पर अशोक यादव, संजय पंजियार और अनिल कुमार भगवान झा . मुकेश कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।






