सहरसा में दिनदहाड़े मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव से लूट, हथियार के बल पर ₹600 नकद, मोबाइल और हेडफोन छीने

धकजरी मोड़ पर तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, सोनवर्षा कचहरी पुलिस जांच में जुटी

सहरसा।जिले के सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हथियार के बल पर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव से लूटपाट का मामला सामने आया है। सहरसा-सिमरी बख्तियारपुर मुख्य सड़क पर धकजरी मोड़ के पास तीन अज्ञात अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।



मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित किशन कुमार सिंह, निवासी सरोजा रामपुर, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में काम करते हैं। बताया जाता है कि वह दोपहर करीब एक बजे सिमरी बख्तियारपुर से सहरसा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धकजरी मोड़ के पास तीन अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और हथियार का भय दिखाकर उनके पास से 600 रुपये नकद, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और हेडफोन लूट लिया। वारदात के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए।



घटना के बाद पीड़ित ने सोनवर्षा कचहरी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस पीड़ित से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।


थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की बात कही है।


इधर, दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी इस क्षेत्र में दो घटनाएं हो चुकी हैं, जिनका अब तक उद्भेदन नहीं हो सका है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Posts

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *