सहरसा में जली ‘सेवा ज्योति’, पीएम मोदी के वर्चुअल संबोधन से गूंजा सेवा-संकल्प

सहरसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार को पटेल मैदान, सहरसा में ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव वर्चुअल संबोधन हुआ।



इस अवसर पर सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ ‘सेवा ज्योति’ प्रज्वलित की गई। साथ ही विभिन्न सेवा कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विधान पार्षद शीला पंडित, पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन, मेयर बैन प्रिया, पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ‘सेवा ज्योति चौक’ का नामकरण भी किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में देश के सभी प्रशासनिक जिलों में ‘सेवा ज्योति’ प्रज्वलित की जा रही है। अभियान का उद्देश्य सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।

Related Posts

वन श्रमिक संघ का DFO कार्यालय के समक्ष धरना, बकाया मजदूरी भुगतान समेत कई मांगें उठाईं

वन श्रमिक संघ का DFO कार्यालय के समक्ष धरना, बकाया मजदूरी भुगतान समेत कई मांगें उठाईं

सहरसा में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त समेत पीएम और गृहमंत्री का पुतला दहन

सहरसा में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त समेत पीएम और गृहमंत्री का पुतला दहन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *