सहरसा सदर अस्पताल के दो डॉक्टरों पर कार्रवाई, डॉ. आजाद और डॉ. रोशन लाल को मुख्यालय बुलाया गया

सहरसा। सदर अस्पताल, सहरसा में मध्याह्न भोजन से बीमार हुए बच्चों की रिपोर्टिंग करने पहुंचे मीडिया कर्मी के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार आजाद और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोशन लाल को तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य विभाग, बिहार मुख्यालय में योगदान करने का निर्देश दिया गया है।



अधिसूचना में बताया गया है कि जिला पदाधिकारी, सहरसा के पत्र के आधार पर दोनों चिकित्सकों के विरुद्ध मीडिया कर्मी से अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट करने का आरोप प्रतिवेदित किया गया था। इसके साथ ही घटना स्थल पर पूर्व से अधिष्ठापित सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिटाने का आरोप भी लगाया गया है।



जारी आदेश में कहा गया है कि मामले में जांच प्रतिवेदन के आलोक में नियुक्ति प्राधिकार द्वारा डॉ. आजाद एवं डॉ. रोशन लाल को तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य विभाग, बिहार में योगदान करने का विनिश्चय किया गया है।



स्वास्थ्य विभाग ने दोनों चिकित्सकों को निर्देश दिया है कि वे तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य विभाग, बिहार (मुख्यालय), पटना में योगदान करना सुनिश्चित करें।



यह कार्रवाई सहरसा सदर अस्पताल में मीडिया कर्मी के साथ हुए कथित विवाद के मामले में विभागीय स्तर पर की गई है। अधिसूचना की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई एवं सूचना के लिए भेजी गई है।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *