प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर ‘सेवा संकल्प अभियान’, 17 सितंबर को घर-घर दीप जलाने की अपील

सहरसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से चलाया जाएगा।


इसी क्रम में शुक्रवार को सहरसा अतिथि गृह में एमएलसी अनिल ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अभियान की जानकारी दी और पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजन से इसमें सक्रिय सहभागिता की अपील की।


एमएलसी अनिल ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और अंत्योदय के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनकल्याण और राष्ट्रसेवा की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।



उन्होंने विशेष रूप से 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रत्येक परिवार से अपने घर पर एक दीप प्रज्वलित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह दीप सेवा, समर्पण और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक होगा।


एमएलसी ने कार्यकर्ताओं और आमजन से 17 सितंबर को अपने घरों में दीप जलाकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़ने तथा राष्ट्रसेवा के इस संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।



प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शाजन शर्मा, भैरव झा, सुगामणी देवी, राम प्रभा सिंह एवं जिला मंत्री सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

सहरसा में कोसी का बढ़ता जलस्तर, घरों में घुसा बाढ़ का पानी; तटबंध पर शरण लेने को मजबूर ग्रामीण

सहरसा में कोसी का बढ़ता जलस्तर, घरों में घुसा बाढ़ का पानी; तटबंध पर शरण लेने को मजबूर ग्रामीण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *