सहरसा। विश्वकर्मा चौक ढाला स्थित बाबा वाला जी मंदिर में हर मंगलवार की तरह इस मंगलवार को भी भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा युवा अध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में स्थानीय कलाकारों द्वारा किया गया।
इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने भक्ति गीत एवं भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए और भजन-कीर्तन का आनंद लिया।
कार्यक्रम में सुरजीत सिंह कुशवाहा, गौतम गमकी, मृत्युंजय सहित कई स्थानीय लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर परिसर में देर तक भक्ति का माहौल बना रहा।
वही स्थानिए लोगों ने हर मंगल को इस तरह का आयोजन भक्तिमय मंत्रमुग्ध कर देते हैं और लगभग दो साल से यह आयोजन किया जाता है और कई लोगों की मनो कामना पूर्ण हुआ है . विभिन्न श्रधालु के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया जाता है और तमाम लोगों से अपिल है कि कम से कम सप्ताह में एक बार भक्तिमय माहोल में जाए धार्मिक ही नहीं वैज्ञानिक फायदा भी होता है


