राजीव रंजन ने प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी का संभाला पदभार

सहरसा। मंगलवार को समाहरणालय स्थित जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सहरसा राजीव रंजन ने प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वरीय उप समाहर्त्ता कुमारी तोसी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के प्रभार का निर्वहन कर रही थीं।


पदभार ग्रहण करने के बाद राजीव रंजन ने कहा कि जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करना है, ताकि आम लोगों तक सही और समय पर सूचनाएं पहुंच सकें।



उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर उनके कार्यों, योजनाओं और कार्यक्रमों को नियमित रूप से फेसबुक लाइव सहित अन्य डिजिटल माध्यमों से प्रसारित कराया जाएगा। इससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल सकेगी और वे उनका अधिकाधिक लाभ उठा सकेंगे।



राजीव रंजन ने विश्वास व्यक्त किया कि जिला जनसंपर्क कार्यालय आधुनिक संचार माध्यमों का प्रभावी उपयोग करते हुए प्रशासन और आमजन के बीच संवाद को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेगा।

Related Posts

वन श्रमिक संघ का DFO कार्यालय के समक्ष धरना, बकाया मजदूरी भुगतान समेत कई मांगें उठाईं

वन श्रमिक संघ का DFO कार्यालय के समक्ष धरना, बकाया मजदूरी भुगतान समेत कई मांगें उठाईं

सहरसा में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद; देसी कट्टा के साथ 5 गिरफ्तार

सहरसा में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद; देसी कट्टा के साथ 5 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *