जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दोनों पक्ष में एक एक घायल

सहरसा। सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के देहद वार्ड नंबर 5 में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बासदेव ठाकुर और केदार ठाकुर के बीच करीब एक एकड़ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।

सोमवार को बासदेव ठाकुर पक्ष की ओर से विवादित जमीन पर मिट्टी काटने का काम किया जा रहा था। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि करीब पांच की संख्या में लोग हरवे-हथियार से लैस होकर मारपीट करने लगे।

मारपीट की घटना में एक पक्ष के मिथुन कुमार, उम्र करीब 28 वर्ष, घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति के घायल होने की बात सामने आई है।

घटना की सूचना सोनवर्षा राज थाना पुलिस को दी गई है। फिलहाल दोनों पक्षों के घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Posts

वन श्रमिक संघ का DFO कार्यालय के समक्ष धरना, बकाया मजदूरी भुगतान समेत कई मांगें उठाईं

वन श्रमिक संघ का DFO कार्यालय के समक्ष धरना, बकाया मजदूरी भुगतान समेत कई मांगें उठाईं

सहरसा में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद; देसी कट्टा के साथ 5 गिरफ्तार

सहरसा में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद; देसी कट्टा के साथ 5 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *