नशा मुक्त कोशी अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 पुलिस पदाधिकारी व जवान सम्मानित

सहरसा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा के निर्देश पर चलाए जा रहे “नशा मुक्त कोशी” अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह पुलिस उप-महानिरीक्षक के कार्यालय कक्ष में आयोजित किया गया।


कोशी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जिलों में फरवरी 2026 से चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। अभियान के दौरान अब तक 57,878.49 लीटर अवैध शराब, 2,384.77 लीटर अवैध कफ सिरप, 4,870.146 किलोग्राम गांजा, 6,750.792 ग्राम स्मैक, 8,824 एमएल नशीला इंजेक्शन तथा 325 नशीली टैबलेट बरामद की गई हैं।


इसके अलावा कार्रवाई के दौरान 02 विदेशी निर्मित पिस्टल, 05 देशी कट्टा, 01 देशी गन, 03 मैगजीन, 21 कारतूस, 39 मोबाइल, 13 चारपहिया वाहन, 01 नाव, 01 ट्रक सहित भारतीय मुद्रा 55,53,096 रुपये और नेपाली मुद्रा 27,570 रुपये बरामद की गई है। मामले में कुल 1,638 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।



अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक सदीप सिंह, सुपौल के पुलिस अधीक्षक शश्त आर.एस., सहरसा के पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग सहित सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा पुलिस तथा एसएसबी-45वीं बटालियन के अधिकारी और जवान शामिल हैं।



पुलिस प्रशासन ने कहा कि “नशा मुक्त कोशी” अभियान की सफलता में आम लोगों का सहयोग महत्वपूर्ण है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि क्षेत्र में अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी या बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को दें, ताकि नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सके।

Related Posts

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दोनों पक्ष में एक एक घायल

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दोनों पक्ष में एक एक घायल

राजीव रंजन ने प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी का संभाला पदभार

राजीव रंजन ने प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी का संभाला पदभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *