हर घर तिरंगा अभियान के तहत GNM कॉलेज के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा

सहरसा। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत गुरुवार को सहरसा स्थित GNM कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ GNM कॉलेज परिसर से हुआ, जो अस्पताल, समाहरणालय होते हुए सिविल सर्जन (CS) कार्यालय तक पहुंची।


तिरंगा यात्रा में GNM कॉलेज के करीब 80 छात्र-छात्राओं के साथ कॉलेज की प्रिंसिपल एवं शिक्षिकाओं ने भी हिस्सा लिया। सभी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े। इस दौरान लोगों को तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।


प्रिंसिपल के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा के दौरान आम लोगों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की गई।



तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आम लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को बढ़ावा देना रहा।

Related Posts

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दोनों पक्ष में एक एक घायल

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दोनों पक्ष में एक एक घायल

राजीव रंजन ने प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी का संभाला पदभार

राजीव रंजन ने प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी का संभाला पदभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *