‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर सहरसा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, स्काउट एंड गाइड ने निकाली तिरंगा यात्रा

‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सहरसा जिले में 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले में प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को स्काउट एंड गाइड के बच्चों द्वारा नगर भ्रमण और तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया।



तिरंगा यात्रा में स्काउट एंड गाइड के बच्चे हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। इस दौरान बच्चों ने लोगों को देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया। यात्रा के दौरान शहर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।



कार्यक्रम को रवाना करते हुए जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ना और राष्ट्रीय भावना को मजबूत करना है।



उन्होंने बताया कि अभियान के तहत आगामी 14 अगस्त को सहरसा जिले के प्रभारी मंत्री सह शिक्षा मंत्री के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।



वहीं, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा कुमारी ने बताया कि सहरसा में 9 अगस्त से अभियान की शुरुआत हो चुकी है। 17 अगस्त तक प्रत्येक दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।



अभियान के तहत डाकघरों और जीविका दीदियों के माध्यम से तिरंगे की उपलब्धता और वितरण भी सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि लोग अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा सकें।


जिले में चल रहे इस अभियान को लेकर प्रशासन की ओर से लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने की अपील की गई है।

Related Posts

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दोनों पक्ष में एक एक घायल

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दोनों पक्ष में एक एक घायल

राजीव रंजन ने प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी का संभाला पदभार

राजीव रंजन ने प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी का संभाला पदभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *