सहरसा के DPO अजीत अमर पर EOU का शिकंजा, 10 सदस्यीय टीम की छापेमारी में कैश व अहम दस्तावेज बरामद

आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की कार्रवाई लगातार जारी है। आज  10 सदस्यीय EOU टीम ने सहरसा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) अजीत अमर के चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान सहरसा स्थित उनके किराए के आवास से कुछ नकदी और बड़ी संख्या में महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।



EOU के सीनियर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि सहरसा, सीवान और छपरा समेत चार स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण कागजात मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। बरामद दस्तावेजों के आधार पर संपत्ति और वित्तीय लेन-देन का मिलान किया जाएगा।



सीनियर डीएसपी ने बताया कि छापेमारी से संबंधित पूरी रिपोर्ट शुक्रवार शाम मुख्यालय को सौंपी जाएगी। इसके बाद आर्थिक अपराध इकाई की ओर से आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कार्रवाई का विस्तृत विवरण साझा किया जाएगा।


फिलहाल EOU की टीम सभी बरामद दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच में जुटी है। मामले की जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

सहरसा में बदहाल सड़क बनी गर्भवती महिला की मजबूरी, चारपाई के सहारे पहुंचाया गया एंबुलेंस तक

सहरसा में बदहाल सड़क बनी गर्भवती महिला की मजबूरी, चारपाई के सहारे पहुंचाया गया एंबुलेंस तक

नवहट्टा CHC में दवा का खेल? मरीजों का आरोप—अस्पताल में नहीं मिली दवा, निजी मेडिकल से खरीदने को किया मजबूर

नवहट्टा CHC में दवा का खेल? मरीजों का आरोप—अस्पताल में नहीं मिली दवा, निजी मेडिकल से खरीदने को किया मजबूर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *