बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवर-नकदी व कीमती सामान चोरी

सहरसा। जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली। घटना के बाद पीड़िता ने सौर बाजार थाना में लिखित आवेदन देकर चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

घटना सौर बाजार थाना क्षेत्र के सुहथ गांव की है। पीड़िता पीताम्बर मिश्रा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 9 जुलाई की रात उनके बंद घर में चोरों ने धावा बोल दिया। घटना की जानकारी उन्हें मोबाइल फोन के माध्यम से मिली। सूचना मिलने पर जब परिजन घर पहुंचे तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था और अंदर रखा सामान गायब था।

पीड़िता के अनुसार चोर घर से सोने-चांदी के जेवर, नकद रुपये, कीमती कपड़े तथा अन्य मूल्यवान सामान चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही सौर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

पीड़िता ने अपने आवेदन में चोरी गए सामान की बरामदगी के साथ-साथ दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

फिलहाल सौर बाजार थाना पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं क्षेत्र में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *