रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे डीएम, अभिलेखों और कार्यप्रणाली का किया औचक निरीक्षण

सहरसा। सोमवार को सहरसा के जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने जिला अवर निबंधन (रजिस्ट्री) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण, दस्तावेजों के निष्पादन, आम लोगों को मिलने वाली सुविधाओं तथा लंबित मामलों की समीक्षा की।



जिलाधिकारी ने कार्यालय में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मियों से आवश्यक जानकारी ली और रजिस्ट्री प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध एवं सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, रिकॉर्ड के रख-रखाव तथा आम नागरिकों की सुविधाओं का भी जायजा लिया।



निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में आम लोगों को बिना किसी परेशानी के समय पर सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी कार्य निर्धारित नियमों के अनुसार निष्पादित किए जाएं।



डीएम के औचक निरीक्षण से कार्यालय कर्मियों में कुछ समय के लिए हलचल का माहौल रहा।

Related Posts

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सहरसा सदर थाना का एसपी विक्रम सिहाग ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

सहरसा सदर थाना का एसपी विक्रम सिहाग ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *