सहरसा में निकाह के भोज में बवाल: ‘खस्सी’ की जगह ‘मुर्गा’ परोसने पर बाराती-शराती भिड़े, आधा दर्जन से अधिक घायल

सहरसा: जिले के सिमरी बख्तियारपुर में एक निकाह समारोह के दौरान भोज में ‘खस्सी’ (मटन) की जगह ‘मुर्गा’ (चिकन) परोसे जाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते बाराती और शराती आपस में भिड़ गए। मारपीट में दूल्हा पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के अनुसार, नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर के वार्ड संख्या-12 बलवापार निवासी मो. अनवर के पुत्र मो. अब्दुल्ला उर्फ चांद का निकाह महिषी प्रखंड के राजनपुर निवासी मो. जाविद उर्फ मोटो की पुत्री के साथ तय था। दोपहर करीब तीन बजे निकाह की रस्में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुईं।



निकाह के बाद जब बाराती भोजन करने बैठे तो दूल्हा पक्ष के लोगों का आरोप है कि उन्हें पहले खस्सी का मांस परोसने की बात कही गई थी, लेकिन भोजन में चिकन परोसा गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और लात-घूंसे चले।



इस घटना में मो. आशिक, मो. इरफान, मो. हसन, मो. अब्बास, मो. जब्बार, मो. आतिफ और मो. महबूब समेत कई लोग घायल हो गए। सभी घायल बलवापार वार्ड संख्या-12 के निवासी बताए गए हैं।



घायल मो. इरफान ने बताया कि भोजन को लेकर हुए विवाद के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने अचानक हमला कर दिया, जिससे उनके परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में चल रहा है।


घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव का माहौल बना हुआ है। दूल्हा पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही है। पुलिस में आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

सहरसा में करंट लगने से दुकानदार की दर्दनाक मौत, मोटर का कनेक्शन देते समय हुआ हादसा

सहरसा में करंट लगने से दुकानदार की दर्दनाक मौत, मोटर का कनेक्शन देते समय हुआ हादसा

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *