DDC आवास पर बुलाए गए नाई की संदिग्ध मौत, सदर अस्पताल में मृत पाए जाने से मचा हड़कंप

परिजनों ने उठाए सवाल, बोले—बाल-दाढ़ी बनाने के लिए बुलाया गया था; अस्पताल पहुंचने पर मिली मौत की खबर


सहरसा। बिहार के सहरसा सदर अस्पताल में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति को गंभीर हालत में इलाज के लिए लाया गया और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय श्याम ठाकुर, पिता स्वर्गीय सत्तो ठाकुर, के रूप में हुई है। श्याम ठाकुर जिला परिषद के पास नाई की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।



सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. वरुण ने बताया कि व्यक्ति को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था, लेकिन जांच के दौरान उसे मृत पाया गया।



मृतक के पुत्र गौरव ठाकुर ने आरोप लगाया कि मंगलवार सुबह करीब 8 बजे उनके पिता को सहरसा के DDC (उप विकास आयुक्त) के सरकारी आवास पर बाल-दाढ़ी बनाने के लिए बुलाया गया था। करीब 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता सदर अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने अपने पिता को मृत अवस्था में पाया।



परिजनों का यह भी आरोप है कि DDC आवास से निकलने के दौरान श्याम ठाकुर अचानक गिर पड़े और उन्हें ठोकर लग गई, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *