शहरी बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर सुलिंदाबाद के लोगों का सड़क जाम, नगर निगम क्षेत्र में ग्रामीण सप्लाई का विरोध

चार वर्षों से बिजली संकट झेल रहे उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, बोले- शहरी दर से बिल, लेकिन मिल रही ग्रामीण क्षेत्र की बिजली



सहरसा: नगर निगम क्षेत्र के सुलिंदाबाद मोहल्ले के सैकड़ों बिजली उपभोक्ताओं ने मंगलवार सुबह छह बजे से अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने शहरी क्षेत्र के अनुरूप बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।



स्थानीय लोगों का कहना है कि सुलिंदाबाद नगर निगम क्षेत्र में आता है, इसके बावजूद यहां अब भी ग्रामीण फीडर से बिजली आपूर्ति की जा रही है। इससे प्रतिदिन 14 से 15 घंटे तक बिजली बाधित रहती है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।



प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मो. मसीम इमाम ने बताया कि बिजली विभाग उनसे शहरी क्षेत्र के अनुसार बिजली बिल वसूलता है, लेकिन सुविधा ग्रामीण क्षेत्र जैसी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों से इस समस्या को लेकर विभाग के वरीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसी कारण लोगों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।



उन्होंने मांग की कि सुलिंदाबाद को अविलंब शहरी फीडर से जोड़ा जाए, ताकि नगर निगम क्षेत्र के लोगों को नियमित और बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सके।



सड़क जाम की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को समझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं बिजली विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *