सहरसा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, गेस्ट हाउस से एक महिला समेत पांच लोग हिरासत में

सहरसा शहर के रिफ्यूजी कॉलोनी चौक स्थित मेहमानजी गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापेमारी कर कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान एक महिला और चार युवकों को हिरासत में लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने और जांच में लगी हुई है।



छापेमारी की सूचना मिलते ही सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान, महिला थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने गेस्ट हाउस के विभिन्न कमरों की तलाशी लेकर संदिग्ध गतिविधियों की जांच की।



पुलिस अधिकारियों ने बताया कि करीब 40 वर्षीय एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके साथ चार युवकों को भी हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


स्थानीय लोगों के अनुसार यह पहली बार नहीं है जब इस गेस्ट हाउस में पुलिस ने कार्रवाई की हो। इससे पहले भी यहां कथित रूप से संचालित अवैध गतिविधियों को लेकर छापेमारी की जा चुकी है। बावजूद इसके गेस्ट हाउस का संचालन जारी था।



फिलहाल महिला पुलिसकर्मियों ‘ की मौजूदगी में सदर थाना पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

सहरसा में करंट लगने से दुकानदार की दर्दनाक मौत, मोटर का कनेक्शन देते समय हुआ हादसा

सहरसा में करंट लगने से दुकानदार की दर्दनाक मौत, मोटर का कनेक्शन देते समय हुआ हादसा

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *