सहरसा के नए साइबर डीएसपी कल्याण आनंद ने संभाला पदभार, कहा- साइबर अपराधियों को किसी कीमत पर नहीं बख्शेंगे

सहरसा: जिले में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में नए साइबर डीएसपी कल्याण आनंद ने पदभार संभाल लिया है। बिहार पुलिस के प्रशासनिक फेरबदल के तहत उनकी नियुक्ति सहरसा में की गई है।


पदभार ग्रहण करने के बाद साइबर डीएसपी कल्याण आनंद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि साइबर अपराध को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क और गंभीर है। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, बैंकिंग धोखाधड़ी, सोशल मीडिया फ्रॉड या किसी भी प्रकार के साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत साइबर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराएं।



उन्होंने कहा कि साइबर थाना की टीम पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी और प्रत्येक मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि साइबर अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।



साइबर डीएसपी ने लोगों को जागरूक करते हुए सलाह दी कि वे अपना ओटीपी, बैंक खाता संख्या, एटीएम कार्ड की जानकारी, सीवीवी और यूपीआई पिन किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करें। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सतर्कता और जागरूकता ही साइबर अपराध पर अंकुश लगाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *