सहरसा नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न, रंजना देवी विजयी; 6 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

अक्सर चर्चाओं और विवादों में रहने वाले सहरसा नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के निर्वाचन की प्रक्रिया शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। निर्वाचन प्रक्रिया उप विकास आयुक्त (डीडीसी) गौरव कुमार के नेतृत्व में कराई गई।


नगर निगम की सात सदस्यीय सशक्त स्थायी समिति के गठन के लिए कुल 8 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन की समय सीमा समाप्त होने के बाद सात पदों के लिए आठ उम्मीदवार मैदान में रह गए। इनमें छह पदों पर केवल एक-एक प्रत्याशी होने के कारण सभी छह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए।



वहीं समिति के एक पद के लिए दो प्रत्याशियों—रंजना देवी और दीक्षा भारती—के बीच मतदान कराया गया। मतदान में नगर निगम के 45 वार्ड पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के दौरान दो मतों को अमान्य घोषित किया गया।



वैध मतों की गणना में रंजना देवी को 38 वोट प्राप्त हुए, जबकि दीक्षा भारती को 5 वोट मिले। इस प्रकार रंजना देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दीक्षा भारती को 33 मतों के अंतर से पराजित कर सशक्त स्थायी समिति की सदस्य निर्वाचित होने का गौरव हासिल किया।


मतदान समाप्त होने के बाद सभी प्रत्याशियों और वार्ड पार्षदों की मौजूदगी में मतपेटी खोली गई तथा मतगणना की प्रक्रिया पूरी की गई। निर्वाचन परिणाम घोषित होने के साथ ही सहरसा नगर निगम की सात सदस्यीय सशक्त स्थायी समिति का गठन पूर्ण हो गया।


निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर प्रशासन ने संतोष व्यक्त किया है।

Related Posts

सहरसा में करंट लगने से दुकानदार की दर्दनाक मौत, मोटर का कनेक्शन देते समय हुआ हादसा

सहरसा में करंट लगने से दुकानदार की दर्दनाक मौत, मोटर का कनेक्शन देते समय हुआ हादसा

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *