कोशी रेंज में लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाही बरतने वाले अनुसंधानकर्ताओं पर होगी कार्रवाई

कोशी क्षेत्र, सहरसा के पुलिस उप-महानिरीक्षक कार्यालय में शुक्रवार को लंबित एवं प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह समीक्षा पुलिस मुख्यालय के

निर्देशानुसार कोशी क्षेत्र अंतर्गत सभी जिला कमरों के पुलिस उपाधीक्षकों एवं अंचल पुलिस निरीक्षकों के साथ की गई।
बैठक में अप्रैल 2026 के प्रतिवेदित एवं लंबित कांडों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि कई मामलों में अनुसंधान कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। इस पर पुलिस उप-महानिरीक्षक ने संबंधित अंचल पुलिस निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त कर कार्रवाई शुरू करने की बात कही।


समीक्षा के दौरान निर्देश दिया गया कि अनुसंधानकर्ताओं के पास लंबित कांडों की संख्या, अनुसंधान की गुणवत्ता, प्रतिवेदन के बाद अधियाचन, न्यायालय में आरोप पत्र समर्पण, वारंट निष्पादन सहित सभी बिंदुओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही अनुसंधानकर्ताओं के कार्यों की टिप्पणी अंकित करने और अधिक कांड लंबित रहने पर मामलों का पुनर्वितरण करने का भी निर्देश दिया गया।


बैठक में बेहतर कार्य करने वाले अनुसंधानकर्ताओं को पुरस्कृत करने तथा प्रत्येक अंचल में अगले माह तक 25 प्रतिशत लंबित कांडों के निष्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया। पुलिस उप-महानिरीक्षक ने कहा कि लंबित कांडों के गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान एवं त्वरित निष्पादन के लिए प्रत्येक सप्ताह समीक्षा की जाएगी।


अगली समीक्षा बैठक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ आयोजित होगी, जिसमें लंबित मामलों के निष्पादन की प्रगति की जांच की जाएगी।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *